spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जनगणना की तैयारी तेज 16 मई से ‘हाउस लिस्टिंग

– कर्मचारी घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे

नागपुर :- जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बड़े अभियान के लिए जिले में ग्रामीण में कुल 4500 से 5000 और महानगरपालिका में 6000 से 6500 के बीच ईन्यूमरेटर और सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे। ये कर्मचारी घर-घर जाकर आंकड़े एकत्रित करने का काम करेंगे। फिलहाल प्रशिक्षण चरण चल रहा है। नागपुर में चार्ज ऑफिसर्स का प्रशिक्षण 23, 24 और 25 मार्च को पूरा हो चुका है। अगले चरण में 6 से 11 अप्रैल के बीच ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 27 अप्रैल से ईन्यूमरेटर (फील्ड पर काम करने वाले शिक्षक) का प्रशिक्षण शुरू होगा।

जिले में 1 मई से 16 मई तक सेल्फ एन्यूमरेशन विंडो जारी की जाएगी। इस दौरान नागरिक स्वयं 33 प्रश्नों के माध्यम से अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। यदि कोई नागरिक स्वयं जानकारी भरने में असमर्थ रहता है, तो 16 मई के बाद जब एन्यूमरेटर घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। 16 मई से शुरू होगा पहला चरण : जनगणना का पहला चरण ‘हाउस लिस्टिंग 16 मई से शुरू होकर 16 जून तक चलेगा। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, प्रत्येक एन्यूमरेटर को 150 से 200 परिवारों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसमें लगभग 800 से 1000 लोगों की जानकारी शामिल होगी। जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा, जिसे वास्तविक जनगणना कहा जाएगा। इस दौरान प्रत्येक घर में रहने वाले सदस्यों की सटीक संख्या और विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी।

प्रशासन पूरी तरह तैयार

जनगणना को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रशिक्षण, जिम्मेदारियों का बंटवारा और समयबद्ध कार्यक्रम तय कर लिया गया है, ताकि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा किया जा सके।

Popular Articles