spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

एसटी की बसें बंद होने से 40 गांवों के नागरिक परेशान

गड़चिरोली :- अतिदुर्गम क्षेत्र के रूप से पहचाने जानेवाले सिरोंचा तहसील के असरअल्ली परिसर में आनेवाले गड़चिरोली-सिरोंचा असर अल्ली अब अनेक वर्षों से बंद होने के कारण 40 गांवों के नागरिकों को व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में नागरिकों ने पूर्व मंत्री तथा विधायक धर्मरावबाबा आत्राम को ज्ञापन सौंपकर यह बस शुरू करने की मांग की है और इस समस्या की ओर उनका ध्यानाकर्षण किया है। सिरोंचा तहसील का असरअल्ली परिसर अतिदुर्गम क्षेत्र के रूप में पहचाना जाता है। इस परिसर में यातायात सुविधा के लिए गड़चिरोली-सिरोंचा असर अल्ली बस शुरू थी। इस माध्यम से असर अल्ली परिसर के अनेक नागरिकों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए यातायात की सुविधा मिल रही थी। लेकिन विगत अनेक वर्षों से यह बस बंद होने से असरअल्ली परिसर के करीब 40 गांवों के नागरिकों को जिला मुख्यालय पर पहुंचने के लिए व्यापक परेशानी सहनी पड़ रही है। इस परिसर के नागरिकों के साथ शालेय विद्यार्थी, किसान, मरीज आदि को परेशानी हो रही है। इस गंभीर समस्या की ओर राकांपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बानय्या जनगाम ने अहेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा पूर्व मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम का ध्यानाकर्षण किया। उन्हें ज्ञापन सौंपकर यह बस सेवा तत्काल शुरू करने की मांग की है।

Popular Articles