spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बिना अनुमति पेड़ों की छंटाई करने वाले ठेकेदार को नोटिस

नागपुर :- सूर्यनगर में पेड़ों की छंटाई के नाम पर पेड़ों का काटने का मामला गर्मा गया है। सूर्यनगर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा महापौर और आयुक्त से इसकी शिकायत के बाद महापौर नीता ठाकरे ने मंगलवार को सूर्यनगर का दौरा किया। महापौर ने उनकी समस्याएं सुनी। मामले की गंभीरता को देख महापौर ने बिना अनुमति पेड़ काटने वाले ठेकेदार को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी करने और काटे गए पेड़ जिस वाहन से ले गए, उस संबंध में कलमना पुलिस थाने से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। काटे गए पेड़ों की उम्र के अनुसार नया वृक्षारोपण करने के निर्देश उन्होंने उद्यान विभाग को दिए। इस दौरान महापौर ठाकरे ने महिला उद्यान में ‘स्मार्ट टॉयलेट’ लगाने, लता मंगेशकर उद्यान में गैरकानूनी पेड़ों की कटाई के संबंध में सख्त कार्रवाई और जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कर संकलन समिति सभापति सरिता कावरे, नगरसेवक प्रदीप पोहाणे, नगरसेविका दुर्गेश्वरी कोसेकर, वृक्षसंवर्धन अमोल चौरपगार, सूर्यनगर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हजारीलाल अग्रवाल, सचिव दादाराव येरपुडे, कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

Popular Articles