spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

विदर्भ के कुछ इलाकों में शीतलहर की चेतावनी

नागपुर :- मौसम विभाग ने विदर्भ के कुछ इलाकों में 7 और 8 दिसंबर को शीतलहर की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, जो बीच के ट्रोपोस्फेरिक पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, वह उत्तर में चल रहा है। इसी के चलते शीतलहर जैसी स्थिति बानी हुई है और विदर्भ के कई हिस्सों में ठंड बढ़ गई है और तापमान में हलकी गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से (5.1 डिग्री सेल्सियस) काफी नीचे रहा। वहीं, क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की जानकारी दी है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 24 घंटे के बाद अगले दिनों में विदर्भ में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अगले 7 दिनों में इस इलाके में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसी के साथ शनिवार 6 दिसंबर को नागपुर शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.