spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

छात्रों पर कार्रवाई से भड़की कांग्रेस

– भीम चौक पर किया प्रदर्शन

नागपुर :- युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर भीम चौक, इंदोरा में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन आयोजित किया गया।

दिल्ली, नागपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में अपने हक और शिक्षा से जुड़े सवालों और मुद्दों को लेकर आवाज उठाने वाले विद्यार्थियों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार से विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ‘शिक्षा का सवाल, देश के भविष्य का सवाल है’,‘विद्यार्थियों की आवाज, देश की आवाज’ जैसे नारों के माध्यम से विद्यार्थियों के अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को बुलंद किया गया। इस दौरान नगरसेवक आसिफ शेख, अभिषेक शंभरकर, कल्पना द्रोणकर, गौतम अंबादे, ठाकुर जगयासी, सुरेश पाटिल, अजीत सिंह, निलेश खो बरागड़े, गीता श्रीवास्तव सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, विद्यार्थी, युवा एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Popular Articles