spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

शाही संदल की सुरक्षा में डटे रहे सीपी विश्वास नांगरे पाटिल

– पहली बार किसी पुलिस आयुक्त ने पैदल चलकर खुद संभाला सुरक्षा मोर्चा

– उर्स में 1 हजार पुलिसकर्मियों साहित चार विशेष सुरक्षा इकाइयां तैनात

नागपुर :- सूफी संत हजरत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के 104वें सालाना उर्स के अवसर पर रविवार को निकले ऐतिहासिक शाही संदल में नागपुर शहर पुलिस की अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली. इस दौरान शहर के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल स्वयं शाही संदल में शामिल हुए और कई किलोमीटर तक पैदल चलकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रखी. प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर शहर के इतिहास में यह पहला अवसर माना जा रहा है जब किसी पुलिस आयुक्त ने स्वयं शाही संदल के साथ पैदल चलते हुए पूरे मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की । हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के तत्वावधान में ताजबाग में आयोजित 104वें सालाना उर्स में देशभर से बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंच रहे हैं. लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए नागपुर शहर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. इस वर्ष करीब एक हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया, जिसके कारण पूरे संदल मार्ग और ताजबाग परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे है. पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल के नेतृत्व में शहर पुलिस ने चार अलग-अलग विशेष सुरक्षा इकाइयों को भी सक्रिय रखा, जिन्होंने पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी की. साथ ही उर्स में सक्रियता से तैनात है. स्वयं पुलिस आयुक्त का पैदल चलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना और मौके पर मौजूद रहकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देना श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा का विषय बना रहा.

धार्मिक आयोजनों के प्रति संवेदनशीलता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश देते हुए पुलिस आयुक्त ने यह स्पष्ट किया है कि नागपुर शहर की कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है. शाही संदल जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में उनकी सक्रिय उपस्थिति ने यह भी संकेत दिया कि धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 104वें सालाना उर्स के दौरान की गई व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के कारण शाही संदल शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ. जायरीनों और ट्रस्ट पदाधिकारियों ने भी पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधों की सराहना की.

– सालाना उर्स में सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर पुलिस पूरी सक्रियता से तैनात है. विशेष रूप से पुलिस आयुक्त  विश्वास नांगरे पाटिल ने खुद इतने बड़े आयोजन पर प्रत्यक्ष मौजूद रहकर मोर्चा संभाला, यह उनके कुशल नेतृत्व को दर्शाता है. 

– प्यारे जिया खान, चेयरमैन हजरत बाबा ताजुद्दीनट्रस्ट 


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.