नागपुर :- लिफ्ट नहीं देने पर 2 भाइयों ने जबरदस्ती 2 युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया. दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हैं. आरोपियों की तलाश शुरू है. जख्मियों में मानेवाड़ा निवासी विठ्ठल निंभोरकर और स्वागतनगर निवासी विक्की खड़से शामिल हैं. पुलिस ने ब्रम्हानगर निवासी संजय हेमने और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया. रात 9 बजे विठ्ठल अपने दोस्त विक्की को उसके घर छोड़ने के लिए नरसाला जा रहा था. ब्रम्हानगर में हाथ में बल्ली लेकर खड़े आरोपी संजय ने उनकी बाइक रोकी और स्वागतनगर के बुलेट जिम तक लिफ्ट देने को कहा. विक्की ने इनकार कर दिया. इसी बात पर संजय ने विवाद शुरू कर दिया. बाइक के हैंडल पर लटका हेलमेट निकालकर विक्की के सिर पर मार दिया. फिर बल्ली से उसके सिर पर वार किया. विठ्ठल ने विक्की को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर भी वार कर दिया. दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए. इसी दौरान संजय का भाई भी वहां पहुंच गया. उसने भी संजय को समझाने की बजाय दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी. बल्ली से दोनों के सिर पर कई प्रहार किए और फरार हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई
लिफ्ट नहीं देने पर जानलेवा हमला


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.



