spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ऑनलाइन बुकिंग बनी सिरदर्द: ओटीपी न मिलने से घरेलू गैस सिलेंडर लौट रहे खाली हाथ

– केवाईसी अपडेट की उलझन में फँसे उपभोक्ता

नागपुर :- घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग उपभोक्ताओं के लिए अब सिरदर्द साबित होने लगी है. एक तो बुकिंग वाले नंबर पर ओटीपी नहीं आ रहा है वहीं अब बुकिंग के लिए दिए गए नंबर से भी बुकिंग नहीं हो पा रही है. अगर बुकिंग करने वाला व्यक्ति घर पर आने वाले डिलीवरी बॉय को ओटीपी न बता पाया तो वह सिलेंडर वापस भी लेकर जा रहा है.अगली बार जब सिलेंडर आता है तो बुकिंग करने पर ओटीपी दूसरे नंबर पर आता है और ओटीपी न मिलने पर सिलेंडर वापस हो जाता है. केवाईसी अपडेट करने एजेंसी में जाने पर दूसरे नंबर पर बुकिंग करने का कहा जाता है और सिलेंडर डिलीवरी में 8 से 10 दिन का समय लग रहा है.

केवाईसी अपडेट करने की अधूरी जानकारी

सबसे अहम बात है कि लोगों को केवाईसी अपडेट की अधूरी जानकारी है. गैस एजेंसी वालों के प्रतिनिधि घर पर जाकर बराबर समझ नहीं पा रहे है या प्रतिनिधि उस समय आते हैं जब घर के जिम्मेदार व्यक्ति ऑफिस में या घर से दूर रहते हैं.

कैटरर्स और होटल वालों को बिना बुकिंग सिलेंडर

वहीं होटलों में और शादी वाले घरों या कैटरर्स वालों को बिना बुकिंग के सिलेंडर मिल रहे हैं. शादियों का सीजन होने से डिलीवरी बॉय भी ऑन पर सिलेंडर बेच रहे हैं जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Popular Articles