Home Latest News आपली बस’ ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार

आपली बस’ ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार

0

<p><strong>&&num;8211&semi; डिजिटल टिकटिंग में नागपुर महाराष्ट्र के अग्रणी शहरों में शामिल<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>नागपुर महानगरपालिका की &OpenCurlyQuote;आपली बस’ सेवा में डिजिटल टिकटिंग को लेकर शहर ने नया मुकाम हासिल किया है। बस सेवा में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या करीब 2&period;37 लाख पहुंच गई है। इनमें 41&period;03 फीसदी से अधिक यात्री डिजिटल माध्यम से टिकट ले रहे हैं। इससे नागपुर डिजिटल टिकटिंग के मामले में महाराष्ट्र के अग्रणी शहरों में शामिल हो गया है।<img class&equals;"alignnone wp-image-48436 size-full" src&equals;"https&colon;&sol;&sol;insidernewstoday&period;in&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;05&sol;nagpur-bus-service&lowbar;V&lowbar;jpg-1280x720-4g&lowbar;copy&lowbar;800x450&period;webp" alt&equals;"" width&equals;"800" height&equals;"450" &sol;><&sol;p>&NewLine;<p>महानगरपालिका परिवहन समिति की सभापति मंगला खेकरे&comma; मनपा आयुक्त डॉ&period; विपिन इटनकर&comma; परिवहन व्यवस्थापक और परिवहन विभाग की टीम के प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। डिजिटल टिकटिंग से नकद लेन-देन कम होने के साथ किराया वसूली और राजस्व प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ी है। इससे राजस्व में संभावित लीकेज पर रोक लगाने और यात्रियों के बस में सवार होने की प्रक्रिया को तेज करने में भी मदद मिल रही है। परिवहन समिति की सभापति मंगला खेकरे ने कहा कि यह उपलब्धि नागपुर की जनता और &OpenCurlyQuote;आपली बस’ के यात्रियों की है। उन्होंने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस सेवा को और सुविधाजनक&comma; विश्वसनीय तथा अधिक डिजिटल बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>डिजिटल भुगतान और टिकटिंग का उपयोग की अपील<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>खेकरे ने महापौर नीता ठाकरे&comma; स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी-वखरे और सत्ता पक्ष नेता नरेंद्र बोरकर समेत मनपा के वरिष्ठ नेतृत्व के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मनपा ने नागरिकों से &OpenCurlyQuote;आपली बस’ में यात्रा के दौरान अधिक से अधिक डिजिटल भुगतान और टिकटिंग का उपयोग करने की अपील की है।<&sol;p>&NewLine;

Exit mobile version