spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मनपा चुनाव मतदाता सूचियों में ‘बड़ी गड़बड़ी’ का खुलासा

– एक दिन में 30 आपत्तियां दर्ज; मतदाता हो सकते हैं बेघर

नागपुर :- महानगरपालिका के आम चुनाव की पृष्ठभूमि में जारी प्रारूप मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है. एक प्रभाग के हजारों मतदाताओं के नाम सीधे दूसरे या तीसरे प्रभाग में डाल दिए गए, जिससे नागरिकों, संगठनों और राजनीतिक दलों ने नाराजगी व्यक्त की है. सोमवार को एक ही दिन में प्रारुप मतदाता सूची पर कुल 30 आपत्तियां दर्ज की गई हैं. 21 नवंबर तक 4 आपत्तियां मिली थीं, जबकि अब तक कुल 34 आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं. मतदाताओं के नाम गलत प्रभाग में डालने, एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग जगह होने जैसी कई त्रुटियां सूची में पाई गई हैं. मतदाता सूची में मनपा के चुनाव विभाग में इसकी जांच जारी है. इसके बाद सुनवाई होगी और अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.

इन त्रुटियों के कारण नागरिकों में नाराजगी है, कई लोगों के नाम उनके अपने प्रभाग के बजाय दूसरे प्रभाग में चले गए हैं. कुछ परिवारों में तो यह स्थिति है कि एक ही घर के सदस्यों के नाम अलग-अलग प्रभाग की सूची में हैं. वहीं कुछ मतदाताओं के नाम उस मतदान केंद्र की सूची में नहीं हैं, जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव में मतदान किया था.

राजनीतिक दलों में आक्रोश

इससे मतदाताओं को मतदान अधिकार निभाने में कठिनाई हो सकती है. संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक आरक्षण की सीमा क्यों पार हुई? महानगरपालिका के आम चुनाव के लिए निकाले गए प्रभाग आरक्षण में 50 प्रतिशत की सीमा पार हो गई है. 151 सीटों में से 76 सीटें आरक्षित रखनी थीं, जबकि 82 सीटें आरक्षित कर दी गई हैं. इसी तरह की आपत्तियों के साथ, पिछले मनपा चुनाव की तुलना में इस बार ओबीसी के लिए एक सीट कम क्यों की गई, इस पर भी 11 विभिन्न प्रकार की आपत्तियां दर्ज की गई हैं.

Popular Articles