spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शेयर बाजार में दिवाली! निवेशकों को 4 लाख करोड़ का मुनाफा

मुंबई :- दिवाली के अवकाश के बाद बुधवार को शेयर बाजार खुलते ही जोरदार तेजी देखने को मिली। विदेशी निवेशकों की बढ़ती खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को मजबूती मिली। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की संपत्ति में करीब 4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसके साथ ही भारतीय शेयर बाजार आठ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

बुधवार सुबह करीब 9.45 बजे बीएसई सेंसेक्स 1,351.64 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,458.29 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 365.55 अंक यानी 1.46 प्रतिशत चढ़कर 25,410.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। फार्मा क्षेत्र को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी दर्ज की गई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 2 से 9 नवंबर के बीच छह कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बाजार में 53,739 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। विदेशी पूंजी के इस प्रवाह से बाजार को मजबूत समर्थन मिला।

Popular Articles