spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

डॉ. मिहिका ने बढ़ाया नागपुर का मान

– मिस एंड मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन में उपविजेता

नागपुर :- नागपुर की त्वचारोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिका सूर्यवंशी ने राष्ट्रीय स्तर की ‘मिस एंड मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन’ स्पर्धा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए रजत वर्ग में द्वितीय उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर नागपुर सहित चिकित्सा क्षेत्र से उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।

पुणे के होटल हयात में आयोजित इस राष्ट्रीय सौंदर्य स्पर्धा का आयोजन दिवा पेजंट्स की संस्थापक अंजना और कार्ल मस्कारेन्हास की संकल्पना से तथा ट्रुपिक के सहयोग से किया गया। देशभर से महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया। स्पर्धा का परीक्षण अभिनेत्री अंजना सुखानी के नेतृत्व वाले निर्णायक मंडल ने किया। मंडल में कार्ल मस्कारेन्हास, डॉ. लीना गुप्ता, राधिका भट्टाचार्य शाह, विद्या तिवारी, डॉ. विक्रमादित्य सालवी, वरुण त्रिपाठी और निवेदिता बसु शामिल थे। डॉ. मिहिका सूर्यवंशी वर्तमान में इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेयो), नागपुर में त्वचारोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। वह वरिष्ठ सनदी अधिकारी मनोज सूर्यवंशी और मीना सूर्यवंशी की पुत्री हैं। उन्होंने माउंट कार्मेल स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने के बाद शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय से अध्ययन किया। इसके बाद सावंगी (मेघे) स्थित चिकित्सा महाविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। उन्होंने राधाबाई मेघे शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय से त्वचारोग विषय में पदव्युत्तर शिक्षा पूरी की। चिकित्सा क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के साथ ही डॉ. मिहिका को चित्रकला और विभिन्न खेलों में भी विशेष रुचि है। राष्ट्रीय स्तर की इस स्पर्धा में उनकी उपलब्धि ने नागपुर के गौरव में एक और अध्याय जोड़ दिया है।

Popular Articles