Home Latest News नकली सोना बेचकर दस लाख ठगे

नकली सोना बेचकर दस लाख ठगे

0

<p><strong>वर्धा &colon;-<&sol;strong> समुद्रपुर तहसील के मांडगांव निवासी दंपति को वर्धा शहर में बुलाकर नकली सोना थमाकर 10 लाख रुपए ठग लिए गए। शहर पुलिस ने एक महिला व दो युवकों समेत तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया। घटना रामदेवबाबा मंदिर परिसर में बुधवार दोपहर हुई। मांडगांव निवासी संजय आंबटकर की समुद्रपुर के मांडगांव में कपड़े का दुकान है। 20 जनवरी को उनकी दुकान में एक महिला व दो युवक आए और कहा कि हमारे पास सोना है। उसे खरीदोगे क्या&quest; इसके बाद कपड़े में लपेटकर रखी थैली से एक माला निकालकर दो मणि उनके पास दे दिए। संजय आंबटकर ने गांव के सोनार से चेक कराया तो मणि का सोना असली पाया गया। तब कुल सोने का वजन किया गया तो वह दो किलो था। आरोपियों ने इसकी कीमत 25 लाख रुपए मांगी&comma; लेकिन 10 लाख में भाव तय हो गया। इसके बाद दोपहर आंबटकर अपनी पत्नी शुभांगी के साथ रामदेवबाबा मंदिर दस लाख रुपए नगद देकर सोना खरीद लिया। बाद में इन मालाओं से चार-पांच मणी निकालकर चेक कराया तो सब नकली निकले। संजय आंबटर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।<&sol;p>&NewLine;

Exit mobile version