spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

किसानों को नहीं मिल रहा उपज का उचित भाव

– कांग्रेस का आरोप, निकाली आक्रोश रैली

सौसर :- ब्लॉक कांग्रेस के आव्हान पर शुक्रवार को किसानों की आक्रोश रैली का आयोजन किया गया. विधायक विजय चौरे के नेतृत्व में यह रैली बाजार चौक पर आयोजित की गई. इस दौरान यहां आयोजित आमसभा में जिले के कांग्रेस विधायकों के साथ छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने भाजपा शासन के दौरान किसानों पर हो रहे अत्याचार पर आक्रोश व्यक्त किया. चौरे ने किसानों के उपज को मिल रहा कम भाव पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्हें उचित मूल्य प्रदान करने का शासन से अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सबसे अधिक कपास उत्पादन होता है लेकिन यहां किसानों को बहुत कम भाव निजी व्यापारियों द्वारा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कृषि मंडी में कपास की खरीदी के तहत उन्हें उचित मूल्य प्रदान किया जाना चाहिए. मक्के का भाव भी काफी कम है.

उन्होंने कहा कि समय पर किसानों को बिजली नहीं मिल रही है जिससे आगामी फसल भी प्रभावित हो रही है. इस सब बातों को लेकर कृषक रैली का आयोजन किया गया. बाजार चौक से यह रैली तहसील कार्यालय में पहुंची जहां पर सभी विधायक रोड पर बैठकर चक्का जाम किया. अपनी मांगों के ज्ञापन के लिए अनुविभागीय अधिकारी सिध्दार्थ पटेल को धरना स्थल पर आने का अनुरोध किया-किसानों की आक्रोश रैली को देखते हुए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.