spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कार हादसे में चार मित्रों की मौत, 1 गंभीर

गंगाखेड/परभणी :-  गंगाखेड़ से मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन के लिए निकले पांच मित्रों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बुधवार की देर रात जिंतूर तहसील के अकोली पुल के पास हुए हादसे में चार मित्रों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। गंगाखेड़ के पांच मित्र महाकाल के दर्शन के लिए जिंतूर मार्ग होते हुए छत्रपति संभाजीनगर की ओर जा रहे थे। जिंतूर शहर से लगभग दो किलोमीटर दूर अकोली पुल के समीप चालक का नियंत्रण खोने से कार दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तेज आवाज सुनकर आसपास के नागरिक तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक गजेंद्र सरोदे घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में बालाजी औटी (28), खड़कपुरा, गंगाखेड़, बालाप्रसाद घोरपड़े (30), तारू मोहल्ला, गंगाखेड़, कृष्णा गुट्टे (28), कोद्री रोड, गंगाखेड़, रोहन राठौर (28), लक्ष्मीनगर, परली रोड, गंगाखेड़ की मौत हो गई। वहीं, गोपाल रोकड़े (28), खड़कपुरा का उपचार शुरू है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Popular Articles