spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर विधान भवन विस्तार को हरी झंडी

– 1,002 करोड़ की परियोजना, नए भवन और 14 मंजिला प्रशासनिक इमारत का निर्माण

नागपुर :- नागपुर विधान भवन के बहुप्रतीक्षित विस्तार को अब औपचारिक मंजूरी मिल गई है। करीब 1,002.76 करोड़ रुपये की लागत से विधान भवन परिसर का विस्तार किया जाएगा। महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय ने परियोजना को दो हिस्सों में बांटकर निर्माण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।

परियोजना के तहत 662.98 करोड़ रुपये की लागत से नया विधान भवन एवं एनेक्स भवन तथा 339.78 करोड़ रुपये की लागत से 14 मंजिला प्रशासनिक भवन बनाया जाएगा। प्रशासनिक भवन में विधानमंडल से संबंधित कार्यालय होंगे और इसे मुख्य विधान भवन से भूमिगत सुरंग के जरिए जोड़ा जाएगा। विस्तारित परिसर में आधुनिक विधानसभा और विधान परिषद सभागार, समिति कक्ष, कार्यालय, मीडिया सुविधाएं और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जाएगी। परियोजना के लिए आवश्यक जमीन नागपुर महानगरपालिका पहले ही उपलब्ध करा चुकी है।

निर्माण कार्य महाराष्ट्र स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमएसआईडीसी) द्वारा ईपीसी मॉडल पर कराया जाएगा। परियोजना के लिए टेंडर दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। निर्माण शुरू होने के बाद मौजूदा विधान भवन के पीछे की सड़क को स्थायी रूप से बंद किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परियोजना को 2028 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विस्तार के बाद नागपुर विधान भवन परिसर को आधुनिक विधायी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

एमएसआईडीसी अब परियोजना के लिए टेंडर जारी करने की तैयारी कर रहा है। परियोजना के सलाहकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर के साथ मिलकर टेंडर दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। इसमें नागपुर महानगरपालिका के नगर नियोजन, योजना और परियोजना विभाग भी सहयोग कर रहे हैं।

Popular Articles