spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

मुझे कोई जानकारी नहीं… – शरद पवार

मुंबई :- महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने की चर्चा चल रही है। सुनेत्र पवार आज अपने बेटे पार्थ के साथ मुंबई पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि वह आज महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद के लिए शपथ ले सकती हैं। इस बीच शरद पवार ने सुनेत्रा पवार के शपथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। शरद पवार ने शनिवार को इस घटनाक्रम से खुद को दूर करते हुए कहा कि सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण की मुझे कोई जानकारी नहीं है।

शरद पवार ने क्या कहा?

बारामती में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शरद पवार ने कहा, हमें शपथ ग्रहण के बारे में नहीं पता। हमें इसके बारे में खबरों से पता चला। मुझे शपथ ग्रहण के बारे में कोई जानकारी नहीं है।” प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब शरद पवार से पूछा गया कि क्या शपथ ग्रहण समारोह में पवार परिवार से कोई शामिल होगा, इस पर उन्होंने कहा कि NCP ने यह फैसला लिया होगा। उन्होंने कहा कि प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे जैसे कुछ लोगों ने पहल की। इन लोगों ने कुछ तय किया होगा।

दोनों गुटों को एकजुट करना भतीजे की इच्छा

शरद पवार ने आगे दावा किया, “दोनों गुटों को एकजुट करना उनके दिवंगत भतीजे अजित पवार की इच्छा थी और वे इसके बारे में सोच थे। अब हमें लगता है कि उनकी इच्छा पूरी होनी चाहिए। अजीत पवार, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल ने दोनों गुटों के विलय के बारे में बातचीत शुरू की थी। विलय की तारीख भी तय हो गई थी- यह 12 तारीख (फरवरी) को तय था। दुर्भाग्य से, अजित उससे पहले हमें छोड़कर चले गए।”

एनसीपी नेताओं ने की थी मांग

गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेताओं के एक वर्ग ने मांग की थी कि उन्हें देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली कैबिनेट में उनके दिवंगत पति का पद दिया जाए। NCP सूत्रों ने शुक्रवार को कहा था कि राज्यसभा सांसद शनिवार को उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं, और कैबिनेट में अपने दिवंगत पति अजित पवार की जगह लेंगी।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.