spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सरकारी नीतियों के खिलाफ बिमाकर्मियों का संघर्ष तेज होगा – महापात्रा

– अखिल भारतीय बिमा कर्मचारी असोसिएशन के प्लॅटिनम ज्युबली महोत्सवी महासम्मेलन का ऐलान

नागपूर :– केंद्र सरकार मुनाफे का निजीकरण और नुकसान का राष्ट्रीयीकरण की नीति अपनाकर सार्वजनिक क्षेत्र की सर्वोत्तम संस्था एलआईसी को कमजोर कर रही है । नई आर्थिक नीति के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण तेज़ी से कर निजी पूँजीपतियों को लाभ पहुँचानेवाली सरकारी नीतियों के खिलाफ बीमाकर्मियों को संघर्ष और तेज करने का आह्वान अखिल भारतीय बिमा कर्मचारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज महापात्रा ने यहाँ किया। अखिल भारतीय बिमा कर्मचारी असोसिएशन के प्लॅटिनम जुबली महोत्सवी महासम्मेलन में उद्घाटक के रूप में वे बोल रहे थे।ज्येष्ठ कामगार नेते रमेश पाटणे, पश्चिम क्षेत्रीय बिमा कर्मचारी असोसिएशन के अध्यक्ष सर्जेराव भुजबळ, महासचिव हर्षद पोपट, माजी अध्यक्ष अनिल ढोकपांडे, पेशनर्स असोसिएशन के उपाध्यक्ष टि के चक्रवर्ती, धनराज डोंगरे, हिना जिभकाटे, पी व्ही मिलिंदकुमार मुख्य वक्ता एवंम् अध्यक्ष पद पर नागपूर डिवीजनल एलआयसी एम्प्लॅाईज युनियन के अध्यक्ष शिवा निमजे मंचपर मौजूद थे ।

अपने संबोधन में महापात्रा ने कहा कि संगठन के 75 वर्ष संघर्ष,एकता और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के गौरवशाली इतिहास के साक्षी हैं । हमने सदैव एलआयसी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं ।जिसके चलते आज एलआयसी देश के आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा कि महत्वपूर्ण आधारशिला है । निजीकरण और विनिवेश की नीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि एलआयसी को कमजोर करने वाले किसी भी कदम का हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे। कर्मचारियों, बीमाधारकों और बीमा क्षेत्र के व्यापक हितों कि रक्षा हेतु भविष्य में और अधिक एकजुट होकर संगठन को नई ऊँचाई यों तक पहुँचाने का आह्वान उन्होंने उपस्थित बीमाकर्मियों को किया ।

इस मौक़े पर संगठन के 75 वर्षों के गौरवशाली सफर में योगदान देनेवाले पूर्व नेताओं व कार्यकर्ताओं का शाल, श्रीफल व भेटवस्तू देकर सत्कार किया गया। इस अवसरपर मुख्य वक्ताओं ने संगठन का इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा की विचारों को शक्ती मिले तो एक संगठन बनता है और संगठन को शक्ती मिले तो पूरा युग बदलता है। उन्होने बीमा क्षेत्र कि चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठित एवं जागरूक रहने का आह्वान बिमाकर्मियों को किया ।अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिवा निमजे ने एलआयसी को सुदृढ़ बनाने तथा बीमाकर्मीयों के हितों की रक्षा का संकल्प किया। मोहन नगर स्थित सहकार जीवन सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में विदर्भ से बड़ी संख्या में बिमाकर्मी शामिल हुए । कार्यक्रम का संचालन अंजली देवासे ने किया और आभार राजेश खंडेलवाल ने व्यक्त किया । सफलता हेतू सर्वश्री अभय पांडे, राजेश विश्वकर्मा, विवेक जोशी, अभय पाटणे, संदिप लातूरकर, प्रिती पात्रे, रवि बन्नागरे,नरेंद्र उमाळे, लक्ष्मण मौंदेकर, पुष्पा झाडे, प्रकाश बोकडे, वैदेही मोहोरकर, सलिल मुळे, हितेश लोखंडे आदि ने सहयोग दिया।

Popular Articles