spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 28 मार्च तक रद्द

नई दिल्ली :-विमान कंपनी इंडिगो ने सोमवार को घोषणा की कि ईरान और उससे जुड़े हवाई क्षेत्र में जारी परिस्थितियों के कारण त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन अब 28 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले इन सेवाओं को 28 फरवरी तक रद्द किया गया था। एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी पोस्ट में कहा कि क्षेत्रीय हालात को देखते हुए इन चार शहरों के लिए उड़ानें प्रभावित रहेंगी। कंपनी के अनुसार यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही असुविधा कम करने के लिए उड़ान कार्यक्रम की समीक्षा की जा रही है। इंडिगो और एयर इंडिया ने ईरानी हवाई क्षेत्र का उपयोग बंद कर वैकल्पिक मार्गों से अपनी लंबी दूरी की उड़ानें संचालित करनी शुरू कर दी हैं। इससे पहले 4 फरवरी को इंडिगो ने जानकारी दी थी कि वह लीज पर लिए गए ड्रीमलाइनर विमानों से संचालित लंबी दूरी की उड़ानों में बदलाव करेगी। कोपेनहेगन के लिए सेवाएं 17 फरवरी से निलंबित की जाएंगी, जबकि दिल्ली-लंदन हीथ्रो और दिल्ली-मैनचेस्टर मार्गों पर उड़ानों की संख्या घटाई जाएगी।

एयरलाइन ने कहा था कि बदलते हवाई क्षेत्र प्रतिबंध, भारत और विदेशों के हवाई अड्डों पर भीड़ व भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण परिचालन पर दबाव पड़ा है, जिससे 787-9 विमानों के शेड्यूल पर असर हुआ है।

Popular Articles