spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अनुसूचित जातियों के उपवर्गीकरण के विरोध में 9 को मोर्चा

– विभिन्न सामाजिक संगठन एकजुट, दीक्षाभूमि में हुई बैठक

नागपुर :- अनुसूचित जातियों में उपवर्गीकरण के मुद्दे और आरक्षण पर इसके संभावित प्रभावों को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठन एकजुट हो रहे हैं। इस मुद्दे पर समाज की सामूहिक भूमिका सरकार तक पहुंचाने के लिए आगामी 9 दिसंबर को नागपुर में विशाल मोर्चा निकाला जाएगा।

मोर्चे की तैयारियों और नियोजन को लेकर ऐतिहासिक दीक्षाभूमि में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें आंदोलन की दिशा, संगठनों के बीच समन्वय और अधिक से अधिक समाजबंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अनुसूचित जातियों के उपवर्गीकरण से शैक्षणिक अवसरों, आरक्षण के लाभ और सामाजिक प्रतिनिधित्व पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर चिंता जताई गई। उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि इस मुद्दे पर समाज को एकजुट होकर अपनी भूमिका रखनी चाहिए। विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय स्थापित कर आंदोलन को व्यापक बनाने पर भी जोर दिया गया।

मोर्चे में अधिकाधिक भागीदारी की अपील

बैठक में 9 दिसंबर के मोर्चे के माध्यम से समाज की भावनाओं, मांगों और आपत्तियों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मोर्चे की सफलता के लिए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से अपने-अपने स्तर पर जनजागृति करने और समाज के लोगों तक आंदोलन का संदेश पहुंचाने की अपील की गई।

बैठक में प्रा. राहुल मून, दिनेश गोडघाटे, विलास भालेकर, विश्वास पाटिल, माधवराव गावंडे (विदर्भ कुणबी समाज), अरुण शास्त्रकार (विदर्भ सुतार समाज), सागर दाभाडे, गितेश गजभिए, राजू इंगोले, भारतीय बौद्ध महासभा के उपाध्यक्ष भगवानजी कांबले, आशीष फुलझले, अरुण गाडे, डॉ. जयप्रकाश बोधी, मच्छिंद्र सावले, साहबराव सिरसाट, सुभाष रामटेके, यशवंतराव चव्हाण, भीमराव मेश्राम, आशीष कांबले, शीतल मेंढे, दीपंकर वाकोडे, सचिन रामटेके, विनोद मेश्राम, सचिन डोंगरे, अजय कोसे और सनी मून सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Popular Articles