– क्राइम ब्रांच पुलिस की कार्रवाई
नागपुर :- गणतंत्र दिवस की सुबह कोराडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी बिना कुछ बताए घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तब परिजनों ने आशंका जताई कि, कोई उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत पर कोराडी थाने में धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया।समानांतर जांच के दौरान क्राइम ब्रांच के मानव तस्करी विरोधी दस्ते को पुख्ता सूचना मिली कि, किशोरी बिहार के बांका जिले के महगामा क्षेत्र में है। टीम तत्परता दिखाते हुए वहां पहुंची, तो किशोरी को एक संदिग्ध लड़के के पास पाया गया। दोनों को स्थानीय थाने ले जाकर विस्तृत पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि, लड़का भी नाबालिग है। इसके बाद दोनों की काउंसलिंग कर की गई। लड़के को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। किशोरी को कोराडी पुलिस के हवाले किया गया है।








