नागपुर :- महाराष्ट्र–एडुसन फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण सशक्तिकरण के लिए “मिशन लेडी थ्राईव्ह” नामक एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की गई है। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र के ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, जिसकी शुरुआत नागपुर जिले से की जाएगी। इस मिशन के अंतर्गत कई प्रमुख गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी, जिनमें स्वास्थ्य, मानवाधिकार और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमिता विकास एवं महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन, साइबर सुरक्षा जागरूकता, डिजिटल और वित्तीय साक्षरता अभियान, तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ाना, उनके ज्ञान एवं कौशल का विकास करना तथा एक सुरक्षित, सशक्त और सक्षम समाज का निर्माण करना है। इस अवसर पर एडुसन फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक निलेश काले ने कहा, “मिशन लेडी थ्राईव्ह केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, कौशल और स्वावलंबन को मजबूत करने वाली एक सामाजिक मुहिम है। जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो समाज स्वतः ही प्रगति करता है।” एडुसन फाउंडेशन ने समाज के सभी वर्गों, साझेदारों और नागरिकों से इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने का आवाहन किया है। यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत, समृद्ध भारत और विकसित भारत के उद्देश्यों के अनुरूप महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
“मिशन लेडी थ्राईव्ह”–एडुसन फाउंडेशन की महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अभिनव पहल
Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.