नागपुर दि. २७ – समस्त शासकीय योजनाओं के कार्ड एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने हेतु तहसील कार्यालय नागपुर शहर के सौजन्य से नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित 2 दिवसीय शिविर का आयोजन किया। जिसके तहत दुसरे दिन का शिविर बुधवार दिनांक 25/06/2025 को श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी भवन ट्रस्ट, जुनी रेशम ओली, इतवारी मस्कासाथ, नागपुर में किया गया है।
मंच पर चेंबर के अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा, नागपुर शहर के नायब तहसीलदार अपेक्षा रैच जी, चेंबर के सचिव सचिन पुनियानी, PRO सीए हेमंत सारडा,श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष – घासीराम मालू, जैन सेवा मंडल के अध्यक्ष – दिलीप गांधी, विदर्भ आॅप्टीकल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश छाबरा, दि नागपुर होलसेल होजियरी एन्ड रेडीमेड गारमेंट मर्चंट् के अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, दि स्टेनलेस स्टील एन्ड मेटल मर्चंट्स एसोसिएशन नागपुर के अध्यक्ष जतिन शाह, इतवारी नागपुर किराना मर्चंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद सेदानी, नागपुर बारदाना मर्चंट् एसोसिएशन के मधुसूदन सारडा उपस्थित थे। जिनका सत्कार चेंबर के पदाधिकारियों द्वारा शाॅल पहनाकर व तुलसी का पौधा देकर किया गया।
शिविर के मुख्य अतिथी श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष – घासीराम मालू ने चेंबर के अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा व समस्त पदाधिकारियों का इस शिविर के आयोजन हेतु धन्यवाद दिया एवं उन्होंने चेंबर से निवेदन किया कि इसी तरह बड़े पैमाने पर हिवरी नगर मंे भी कार्यक्रम लिया जाये।
चेंबर के सचिव सचिन पुनियानी ने बताया कि इस 2 दिवसीय शिविर में समस्त शासकीय योजनाओं के विभिन्न कार्ड बनाने तथा अन्य सुविधाओं का 1100 से अधिक नागरिको ने लाभ लिया। तथा राशन विभाग द्वारा 150 से अधिक नए-पुराने राशन कार्ड बनाकर शिविर वितरित किए गए। उन्होंने इस शिविर के आयोजन हेतु नागपुर के माननीय कलेक्टर विपीन इटनकर, तहसीलदार संतोष खांडरे एवं सभी विभाग के समस्त सरकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को शिविर में अपनी सेवा देने हेतु धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी भवन ट्रस्ट व महाजन वाड़ी, गांधीबाग के पदाधिकारियों को इस शिविर हेतु अपने भवन परिसर में जगह उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद दिया। शिविर का संचालन का संयोजन चेंबर के कार्यकारिणी सदस्य राकेश गांधी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य के रूप से चेंबेर के पुर्व अध्यक्ष – हेमंत खुंगर, निलेश सुचक, मयुर पंचमतिया, राधाकृष्ण हाॅस्पीटर के पदाधिकारी गोविंद पोद्दार, श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी ट्रस्ट के सचिव – राजेश बजाज, सदस्य – श्रीनिवास काकणी, सुधीर सोनी, ब्रिजगोपाल दरक, सीए राजेश सारडा, श्याम परतानी, रामअवतार हरकुट, वासुदेव मालु, रमेश पसीचिया, शिशिर सारडा, विदर्भ आप्टीकल एसोसिएशन के सचिव – कृष्णा पांडे, दि नागपुर होलसेल होजियरी एन्ड रेडीमेड गारमेंट्स मर्चंट् के सचिव – राजेश जैन, जीवनलाल जैन, अगरबत्ती वेलफेअर एसोसिएशन के सचिव आसिफ माकड़ा, चेंबर के सदस्य – रामअवतार तोतला, नारायण तोष्णीवाल, मनोज लटुरिया, गजानंद गुप्ता लक्ष्मीकांत चांडक, रामअवतार अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, नागपुर कैट टीम के अध्यक्ष – राजुकमार गुप्ता, सचिव विनोद गुप्ता, किशोर धाराशिवकर, दिनेश न्यायखोर व भारी मात्रा में सदस्य व नागरिक उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव सचिन पुनियानी ने दी।




