spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

तीरंदाजी में माउंट कार्मेल की छात्राओं की सफलता

– त्रिशा पाटिल और तनिष्था सोनटक्के का राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

नागपुर :- माउंट कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूल, अजनी की छात्राओं ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 29 अक्टूबर 2026 को वरोरा, जिला चंद्रपुर में आयोजित डीएसओ विभागीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विद्यालय की दो छात्राओं ने पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता के अंडर-17 रिकर्व राउंड में कक्षा 9वीं की छात्रा त्रिशा विवेक पाटिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-17 कंपाउंड राउंड में तनिष्था अनिल सोंटक्के ने तृतीय स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर रेजिना जॉर्ज ए.सी. तथा समस्त शिक्षकवृंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Popular Articles