Home Latest News नई शिक्षा नीति : यूनिवर्सिटी में यूजी एडमिशन शुरू

नई शिक्षा नीति : यूनिवर्सिटी में यूजी एडमिशन शुरू

0

<p><strong>&&num;8211&semi; 3 से 2० जून तक आवेदन&comma; 22 जून को मेरिट लिस्ट और 23 जून से प्रवेश होंगे<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा संलग्नित महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया घोषित कर दी गई&period; इस बार प्रथम वर्ष के प्रवेश नई शिक्षा नीति के अनुसार किए जाएंगे&period; इसमें सर्टिफिकेट&comma; डिप्लोमा&comma; डिग्री और ऑनर्स रिसर्च के4 चरण हैं&period; यह एनईपी की पहली बैच होगी&period; गत वर्ष की तरह ही इस बार भी कॉलेज स्तर पर ही प्रवेश होंगे&period;<&sol;p>&NewLine;<p>विश्वविद्यालय में पंजीयन की आवश्यकता नहीं होगी&period; विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार बीए&comma; बीकॉम&comma; बीएससी सहित अन्य अव्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष प्रवेश प्रक्रिया जून से शुरू होगी&period; विद्यार्थियों को 3 जून से संबंधित महाविद्यालयों में प्रवेश पुस्तिका एवं आवेदन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी&comma; इसी दिन से प्रवेश आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी जो 2० जून तक जारी रहेगी&period;<&sol;p>&NewLine;<p>विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पुरी होने के बाद 22 जून को महाविद्यालयों द्वारा गुणवत्ता सूची &lpar;मेरिट लिस्ट&rpar; और प्रतीक्षा सूची प्रकाशित की जाएगी&period; इसके बाद चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश 23 जून से 4 जुलाई तक किए जाएंगे&period; वहीं प्रतीक्षा सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 5 से 8 जुलाई तक संचालित की जाएगी&period;<&sol;p>&NewLine;<p><strong>बची सीटों पर स्पॉट एडमिशन<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>नागपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों को आवश्यकता पडऩे पर समुपदेशन &lpar;काउंसलिंग&rpar; तथा स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया आयोजित करने की भी अनुमति दी है&comma; ताकि रिक्त सीटों को समय पर भरा जा सके और विद्यार्थियों को प्रवेश में किसी प्रकार की कठिनाई न हो&period; विश्वविद्यालय की ओर से जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सभी महाविद्यालयों को 3 अगस्त 2०26 तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी&period; इसके बाद किसी भी प्रकार के नियमित प्रवेश को मान्यता नहीं दी जाएगी&period;<&sol;p>&NewLine;<p>विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ&period; राजू हिवसे तथा महाविद्यालयीन विकास विभाग के उपकुलसचिव डॉ&period; राजेंद्र उतखेड़े ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों से निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया है&period; साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों से समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील भी की गई है&comma; ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके&period;<&sol;p>&NewLine;<p><strong>इस प्रक्रिया में छात्रों की भागदौड़ बढ़ेगी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>विश्वविद्यालय से संलग्नित महाविद्यालयों की संख्या करीब 512 है&period; इनमें विज्ञान संकाय में करीब 3० हजार सीटें उपलब्ध हैं&comma; कहीं कॉमर्स में करीब 25&comma;००० और कला संकाय में करीब 4०&comma;००० सीटें उपलब्ध हुई हैं&period; कॉलेज स्तर पर प्रवेश होने से शिक्षा संस्थाओं के लिए आसानी हो गई है&period; उन्हें अधिकाधिक प्रवेश कराने में सुविधा होगी लेकिन इस प्रक्रिया में छात्रों की भागदौड़ बढऩा तय है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>कई छात्रों को एक से अधिक महाविद्यालयों में आवेदन करना होगा&comma; क्योंकि अंकों के आधार पर उसे लगता है संबंधित कॉलेज में उसका नंबर नहीं लग पाएगा तो उसे विकल्प की तलाश में भागदौड़ करना ही होगा&period; अन्यथा प्रवेश से वंचित रहने की नौबत आ सकती है&period;<&sol;p>&NewLine;<p><strong>एडमिशन शेड्यूल इस तरह<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>3 जून से कॉलेजों में आवेदन होंगे उपलब्ध&period;<&sol;p>&NewLine;<p>2० तक भरना होगा फॉर्म&period;<&sol;p>&NewLine;<p>22 जून को घोषित होगी मेरिट सूची&period;<&sol;p>&NewLine;<p>23 जून से चयनित छात्र ले सकेंगे प्रवेश&period;<&sol;p>&NewLine;<p>5 जुलाई से प्रतीक्षा सूची के प्रवेश होंगे&period;<&sol;p>&NewLine;

Exit mobile version