spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

‘ईठा’ और ‘मातृभूमि’ से टकराएगी ‘ओ साथी रे’

2026 के आखिरी महीने यानी दिसंबर में कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं. जिनका फिलहाल इंतजार हो रहा है. यूं तो दिसंबर सलमान खान और शाहरुख खान के फैन्स के लिए बेहद खास है. जी हां, 4 दिसंबर को सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ आ रही है. वहीं उस फिल्म का श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ से क्लैश होगा. जो पहले से ही उस डेट पर आ रही है. साथ ही अब इस डेट पर इम्तियाज अली की ‘ओ साथी रे’ भी शेड्यूल हो गई है. पर यहां जो पेंच है, वो यह है कि फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगी.

दरअसल यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जिसे इम्तियाज अली ने बनाया और लिखा है. और वही इसके शो रनर भी हैं. आरिफ अली ने ‘ओ साथी रे’ को डायरेक्ट किया है. जबकि, ‘विंडो सीट फिल्म्स’ इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 4 दिसंबर, 2026 को रिलीज हो रही है. जिसमें अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल लीड रोल में दिखने वाले हैं. यह सीरीज प्यार की मुश्किलों, रिश्तों में इमोशनल एंगल और अलग होने के दौर से गुजर रहे एक जोड़े के सामने आने वाली चुनौतियों को दिखाती है.

नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल हैंडल पर इस सीरीज को लेकर नया अपडेट मिला. जहां लिखा गया- ‘ओ साथी रे’ एक-दूसरे से अलग हो रहे जोड़े की प्रेम कहानी. ‘ओ साथी रे’ देखें, 4 दिसंबर को, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर साथ ही पोस्टर में अविनाश तिवारी और अदिति राव हैं. जबकि, बीच में अर्जुन रामपाल दिख रहे हैं. इस सीरीज को लेकर फैन्स के बीच काफी एक्साइटमेंट देखा जा रहा है.

Popular Articles