नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला है और पहाड़ों पर बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। टी20 विश्व कप में भारत ने नीदरलैंड को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की। शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई। रमजान की शुरुआत के साथ दिल्ली की मस्जिदों और बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वैश्विक स्तर पर एआई निवेश पांच साल में 480 प्रतिशत बढ़ा है, अमेरिका और चीन आगे हैं और भारत तेजी से उभर रहा है। इसी बीच, अमेरिका में ट्रंप गाजा पर शांति बोर्ड की बैठक करेंगे और पांच अरब डॉलर के अनुदान की घोषणा होगी। अमेरिका-ईरान तनाव से युद्ध की आशंका बढ़ी है। उधर, रूस ने कहा भारत ने उससे तेल खरीद बंद नहीं की। मथुरा में कार हादसे में चार युवकों की मौत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का बृहस्पतिवार सुबह 9:40 बजे उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सुबह सम्मेलन में शामिल होने आए 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों व शासन प्रमुखों का स्वागत करेंगे। इसके बाद सामूहिक तस्वीर होगी। पीएम मोदी का संबोधन करीब 10:25 बजे शुरू हुआ। सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक नेता व शीर्ष उद्योगपति मौजूद रहेंगे।
पीएम मोदी एआई शिखर सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.



