spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

खिलाड़ियों को जरूरी खेल सामग्री और सुविधाएं उपलब्ध कराएं

– सभापति दर्शनी धवड़ ने रामराव आंबोते व्यायामशाला का किया निरीक्षण

नागपुर :- नागपुर महानगरपालिका की क्रीड़ा विशेष समिति सभापति दर्शनी धवड़ ने शुक्रवार को सदर स्थित मनपा की रामराव आंबोते व्यायामशाला का दौरा कर वहां उपलब्ध खेल सामग्री और सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान सभापति धवड़ को प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने बताया कि व्यायामशाला में सुबह और शाम के दोनों सत्रों को मिलाकर करीब 150 खिलाड़ी अभ्यास एवं खेल प्रशिक्षण के लिए आते हैं। इस पर उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर प्रशिक्षण व्यवस्था, उपलब्ध खेल सामग्री और अभ्यास की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से कुश्ती खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए आवश्यक मिट्टी उपलब्ध कराने तथा अन्य जरूरी खेल सामग्री की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और नियमित अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इस अवसर पर नगरसेवक विनोद कन्हेरे, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. पीयूष आंबुलकर, क्रीड़ा निरीक्षक उज्ज्वला चरडे सहित मनपा के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थें।

Popular Articles