गड़चिरोली :- विवाहिता महिला पर अत्याचार के दौरान बीच-बचाव में आए 3 वर्षीय मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या करने वाले संजू विश्वनाथ सरकार को अहेरी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने बुधवार को फांसी की सजा सुनाई है. सात वर्ष बाद आए इस फैसले से समाज में बढ़ती अमानवीय तथा विकृत प्रवृत्तियों पर कड़ा प्रहार हुआ है. पीड़ित मां को देर से ही सही, लेकिन न्याय मिला है. यह दिल दहला देने वाली घटना मुलचेरा तहसील के कांचनपुर गांव में 19 जून 2017 की आधी रात को घटी थी. पीड़िता अपने 3 साल के बेटे के साथ घर में सो रही थी, जबकि उसका पति रोजगार के सिलसिले में आंध्रप्रदेश गया हुआ था. इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी संजू सरकार ने रात करीब 2 बजे घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया. घटना के दौरान महिला की गोद में सो रहा मासूम बच्चा जाग गया तथा रोने लगा. अपने अपराध के उजागर होने के डर से आरोपी ने बच्चे की नाक और मुंह दबाकर मौके पर ही उसकी हत्या कर दी. अपने लाल को बचाने के लिए मां ने जब विरोध किया, तो आरोपी ने उसके गले पर चाकू से वार कर उसे गंभीर अवस्था में छोड़कर फरार हो गया. अगले दिन सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीणों को शक हुआ. जब वे घर के अंदर पहुंचे, तो इस जघन्य अपराध का खुलासा हुआ.
मासूम की हत्या के दोषी को फांसी की सजा


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.



