नागपूर :- कपिलनगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ करीब एक साल तक जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की उम्र 15 वर्ष बताई गई है। पीड़िता जब छठवीं कक्षा में पढ़ती थी और उसकी उम्र करीब 12 वर्ष थी, तब से आरोपी पिता उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। आरोपी ने करीब एक साल तक लगातार उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, पीड़िता को धमकी देता था कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसकी मां और भाई की हत्या कर देगा। आरोपी की धमकियों और डर के कारण पीड़िता अब तक चुप रही। हालांकि, अब पुलिस थाने में खुद को सुरक्षित महसूस करने के बाद उसने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कपिलनगर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया है।








