spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद कीर्ति का सड़क हादसे में निधन

– आंबेडकरी विचारों के प्रखर समर्थक थे कीर्ति

नागपुर :- वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और आंबेडकरी विचारधारा के प्रखर समर्थक मिलिंद कीर्ति का सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता, साहित्य और आंबेडकरी आंदोलन से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11.30 बजे मिलिंद कीर्ति ‘लोकशाही वार्ता’ में अपना काम पूरा कर दुपहिया वाहन से वाड़ी स्थित घर के लिए निकले थे। शहर में एक फ्लाईओवर पर उनकी दुपहिया की दूसरी दुपहिया से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर पड़े और कीर्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद नागरिकों ने उनके वाहन लाइसेंस से पहचान की और उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उन्हें वाड़ी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें नागपुर के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, उनके शव का मेडिकल अस्पताल, नागपुर में पोस्टमार्टम किया जा रहा था। मिलिंद कीर्ति अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते थे और आंबेडकरी विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय रहे। सामाजिक मुद्दों पर निर्भीक लेखन और परिवर्तनवादी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता उनकी पहचान थी। उनके निधन को पत्रकारिता और सामाजिक आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। मिलिंद कीर्ति का अंतिम संस्कार मानेवाड़ा स्थित उनके भाई के निवास पुराना ज्ञानेश्वर नगर, प्लॉट नंबर 103, रोड नंबर 6, श्रीमानजीवी नगर के पास, मानेवाड़ा, नागपुर से किए जाने की जानकारी है।

Popular Articles