spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ST बस का कहर, बुजुर्ग महिला को कुचला

– इटरनिटी मॉल के सामने सड़क पार करते समय हादसा

नागपुर :- शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल सीताबर्डी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। इटरनिटी मॉल के सामने सड़क पार कर रही 60 वर्षीय महिला को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल (एसटी) की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला बस के पहिए के नीचे आ गई और कुछ दूरी तक घसीटती चली गई। इस दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान वर्धा जिले के कारंजा तहसील अंतर्गत कान्हाला निवासी 60 वर्षीय पुष्पा कृष्णराव दहीवाड़े के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुष्पा अपने एक बीमार रिश्तेदार की दवाई लेने के लिए बस से नागपुर आई थीं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह सीताबर्डी में शंकर भोजनालय के पास बस से उतरीं और पैदल सड़क पार करने लगीं। इसी दौरान चंद्रपुर से नागपुर आ रही ST बस क्रमांक एमएच-14/ एमएच-3044 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर लगने के बाद महिला बस के पहिए में फंस गई और कुछ दूरी तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गंभीर चोटों के चलते पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बस चालक अमरावती निवासी 52 वर्षीय दीपक विश्वनाथ इंगले के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Popular Articles