spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कामठी में बाजार चिट्ठी की ठेकेदारी बंद करने की मांग, नगर परिषद को सौंपा निवेदन

कामठी :- कामठी शहर में बाजार चिट्ठी की वसूली को लेकर आम आदमी पार्टी ने नगर परिषद से ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग की है। इस संबंध में शौकत अली बागवान (संगठन मंत्री, नागपुर जिला – आम आदमी पार्टी) ने नगर परिषद कामठी के अध्यक्ष और मुख्याधिकारी को लिखित निवेदन सौंपा।

निवेदन में बताया गया कि कामठी नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में प्रतिदिन सब्जी, फल एवं अन्य व्यापार करने वाले छोटे दुकानदारों और फेरीवालों से बाजार चिट्ठी के नाम पर शुल्क लिया जाता है। वर्तमान में यह वसूली ठेकेदारी प्रणाली के माध्यम से की जा रही है, जिससे कई बार दुकानदारों से मनमानी तरीके से अधिक राशि वसूली की शिकायतें सामने आती हैं और कई बार सही रसीद भी नहीं दी जाती।

शौकत अली बागवान ने मांग की है कि

1. बाजार चिट्ठी की ठेकेदारी प्रणाली तुरंत बंद की जाए।

2. वसूली नगर परिषद के कर्मचारियों के माध्यम से सीधे की जाए।

3. सभी दुकानदारों को नगर परिषद की अधिकृत रसीद दी जाए।

4. बाजार में शुल्क दर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए।

5. पिछले वर्षों में दिए गए बाजार चिट्ठी के ठेकों की जांच कर उसका विवरण सार्वजनिक किया जाए।

इस अवसर पर जाहिद अंसारी और फिरोज जमाल ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि इससे नगर परिषद की आय में भी वृद्धि होगी और छोटे दुकानदारों को ठेकेदारों की मनमानी से राहत मिलेगी।

अंत में शौकत अली बागवान ने नगर परिषद से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर परिषद की सभा में प्रस्ताव पारित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Popular Articles