spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अपराधी लगा रहे ट्रेनों में आग

– रेलवे का सनसनीखेज खुलासा

नई दिल्ली :- भारतीय रेलवे ने हाल के दिनों में ट्रेनों में अचानक आग लगने की घटनाओं को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. रेलवे ने बुधवार को इन हादसों को महज इत्तेफाक या तकनीकी खराबी मानने की बजाय, इसके पीछे किसी साजिश की गहरी बयान में स्पष्ट किया गया है कि अब तक हुई जांच के नतीजे असामाजिक तत्वों की संलिप्तता की ओर साफ इशारा कर रहे हैं. इस अहम खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों और रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है.

रेलवे प्रशासन ने खासतौर पर चार अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं का जिक्र किया है. इनमें राजस्थान के अमरपुरा और कोटा में सामने आई घटनाएं शामिल हैं. बिहार के सासाराम और बंगाल के हावड़ा में भी ट्रेनों में भड़की आग ने इस शक को और पुख्ता कर दिया है कि इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है. अमरपुरा में जहां बेडरोल में आग लगाने की कोशिश की गई, वहीं हावड़ा में कोच के बाथरूम से पेट्रोल से सना हुआ एक कपड़ा बरामद हुआ. कोटा में राजधानी एक्सप्रेस के बाथरूम से लपटें उठती देखी गईं. सासाराम स्टेशन के प्लेटफार्म नं.6 पर खड़ी सासाराम-पटना पैसेंजर के खाली कोच में अज्ञात शख्स ने कोई जलती हुई चीज फेंक दी. शुरुआती जांच में सासाराम की घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट का अंदेशा जताया गया था, लेकिन अब इसमें भी तोड़फोड़ का एंगल सामने आ रहा है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.