spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

पति ने पत्नी पर चाकू से किया वार

नागपुर :- कोराडी पुलिस थाना क्षेत्र के ओमनगर, शिवगिरी चौक परिसर में पति-पत्नी के विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर चाकू से वार कर घायल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 43 वर्षीय पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता 39 वर्षीय महिला ओमनगर, प्लॉट नंबर 55, शिवगिरी चौक, कोराडी, नागपुर निवासी हैं। आरोपी अमित सोनी (43) उनका पति है। दोनों एक ही घर में रहते हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी आए दिन पत्नी के साथ विवाद करता था और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता था। जिसकी शिकायत पत्नी ने पुलिस थाने में की थी। 21 अगस्त को शाम करीब 4 बजे शाम घरेलू विवाद को लेकर आरोपी ने पत्नी के साथ झगड़ा किया। घटना के समय शिकायतकर्ता घर की रसोई में काम कर रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने उनसे विवाद करते हुए शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया और ‘शिकायत वापस ले, नहीं तो जान से मार दूंगा’ जैसी धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए गुस्से में पत्नी पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। घायल महिला को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। उपचार के बाद महिला ने कोराडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कोराडी थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।मामले की आगे की जांच कोराडी पुलिस कर रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.