spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

खुद को फाइनेंस कर्मी बताकर दोपहिया उठा ले गए चोर

– नांदगांवपेठ थाने में मामला दर्ज, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

अमरावती :- शहर में वाहन चोरी का नया तरीका सामने आया है। फर्जी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बनकर आए तीन बदमाशों ने एक महिला को डराकर घर के बाहर खड़ी दोपहिया लेकर फरार हो गए। घटना नांदगांवपेठ थाना क्षेत्र के रहाटगांव स्थित पंचशील नगर में हुई। मामले में पुलिस ने मंगलवार की रात को तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के पति ने बजाज फाइनेंस से लोन पर एमएच-27-डीडब्ल्यू-1554 नंबर की दोपहिया वाहन खरीदी थी। वाहन की दो किस्तें बकाया थीं। 22 अप्रैल 2026 को महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था और दोपहिया घर पर ही खड़ी थी। दोपहर के समय महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान तीन युवक खुद को बजाज फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए घर पहुंचे। आरोपियों ने बकाया किस्त का हवाला देते हुए वाहन जब्त करने की बात कही। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने बदतमीजी शुरू कर दी और दोपहिया का हैंडल लॉक तोड़ने की कोशिश की। महिला डर गई और उसने वाहन की चाबी आरोपियों को दे दी। इसके बाद तीनों आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। पति घर लौटने पर दोनों ने बकाया किस्त और जुर्माने की रकम जमा करने की तैयारी शुरू की। तीन दिन पहले दोनों वाहन छुड़ाने के लिए बजाज फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि कंपनी की ओर से किसी भी कर्मचारी को वाहन जब्त करने के लिए नहीं भेजा गया था और न ही कोई वाहन कंपनी के पास जमा है। यह सुनते ही दंपति के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद दोनों ने तुरंत नांदगांवपेठ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.