– डब्ल्यूसीएल के खिलाफ पार्षदों का मोर्चा, पुलिस स्टेशन पहुंचकर ऍफ़आईआर की मांग
– सीएसआर फंड से बनी जल योजना बनी शोपीस, देखरेख के अभाव में मशीनें जंग खा रहीं
कन्हान :- एक ओर सरकार ग्रामीण स्तर पर स्वच्छ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वाटर फिल्टर लगवाने पर जोर दे रही है वहीं दूसरी ओर पहले से ही लगाए हुए वाटर फ़ल्टिर की देखरेख के अभाव में मशीनें जंग खा रही हैं।
गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वर्षों पूर्व योजना के तहत डब्ल्यूसीएल द्वारा वाटर फ़ल्टिर स्थापित किया गया था। यह वाटर फ़ल्टिर करीब तीन वर्ष से बंद पड़ा है। इससे गांव के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
कन्हान-पिपरी नगर परिषद के सभी पार्षदों ने अध्यक्ष राजेंद्र मधुकरराव शेंद्रे के नेतृत्व में कन्हान पुलिस स्टेशन में उपस्थित होकर डब्ल्यूसीएल अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के संबंध में निवेदन दिया। डब्ल्यूसीएल के सीएसआर फंड से पेयजल के लिए स्थापित वाटर फिल्टर योजना पिछले दो-तीन वर्षों से उपेक्षित अवस्था में है और बंद पड़ी है। इसके कारण स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर, सभी पार्षदों ने आज एक साथ आकर पुलिस प्रशासन में शिकायत दर्ज कराई।
सौंपे गए निवेदन में कहा गया हैं कि 2016-17 के दौरान, नगर परिषद के कन्हान पिपरी क्षेत्र के विवेकानंद नगर स्थित हीराबाई स्कूल टैंक में पेयजल व्यवस्था के लिए डब्ल्यूसीएल के सीएसआर फंड से जल संग्रहण योजना तैयार की गई थी। लेकिन यह योजना पिछले दो तीन वर्षों से दयनीय स्थिति में है और बंद पड़ी है। इसके साथ ही, गर्मी का मौसम चरम पर है और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में बार-बार शिकायतें करने, पत्र व्यवहार करने और क्षेत्र के परेशानी दिखाने के बावजूद डब्ल्यूसीएल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। साथ ही, इस क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराने की पूरी जिम्मेदारी डब्ल्यूसीएल की है।
भीषण गर्मी में पानी का संकट गहराया
डब्ल्यूसीएल इस संबंध में बार-बार टालमटोल भरे जवाब दे रहा है। जिसके कारण शहर में पानी की गंभीर कमी हो गई है। हम विनम्र निवेदन करते हैं कि डब्ल्यूसीएल के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और एफआईआर दर्ज कराई जाए। निवेदन सौंपते समय अध्यक्ष राजेंद्र मधुकरराव शेंद्रे, रिंकेश चवरे, बांधकाम सभापती केतन भिवगडे योगिता भलावी, विनोद किरपान उपस्थित थे।