यवतमाल :- यवतमाल जिले में अवैध धंधों, हथियार रखने वाले अपराधियों, गंभीर अपराधों के आरोपियों की तलाश तथा नशीले पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) यवतमाल को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसी के तहत स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक ने अपनी टीमों को गुप्त जानकारी के आधार पर प्रभावी छापेमारी करने के निर्देश दिए. 17 जनवरी को स्थानीय अपराध शाखा यवतमाल की टीम पुसद कैंप में उमरखेड़ व पुसद उपविभाग क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी. सूचना मिलते ही टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए घोनसरा गांव की सीमा में, गांव से करीब 100 मीटर पहले रात लगभग 9.10 बजे नाकाबंदी की. कुछ देर बाद घोनसरा की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए. पुलिस ने कुशलतापूर्वक कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को रोका, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी फरार हो गया.








