नई दिल्ली :- सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म को देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल है. मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को केवल दो दिन पहले ही रिलीज किया है, जिस पर दर्शकों रिस्पॉन्स जबरदस्त है. ट्रेलर को शानदार कहानी, देशभक्ति की भावना, गहरे पलों और इंगेज करने वाले प्रेजेंटेशन के लिए काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन जो चीज दर्शकों का ध्यान सबसे ज्यादा खींच रही है, वह हैं उसके डायलॉग्स. ट्रेलर में कहे गए कई लाइन्स दर्शकों के जेहन में बस गए हैं. सोशल मीडिया पर ट्रेलर में दिखाए गए 5 डायलॉग्स चर्चा में बने हुए हैं.
‘मातृभूमि’ देशभक्ति से भरे हार्ड हिटिंग डायलॉग्स से लेकर मजेदार वन-लाइनर्स से लेकर हिम्मत दिखाने वाले शानदार डायलॉग्स तक, फिल्म के सभी डायलॉग्स सोशल मीडिया पर तेजी से अपनी छाप छोड़ रहे हैं. लोग इन डायलॉग्स को शेयर कर रहे हैं, कोट कर रहे हैं. साथ ही साथ इन पर अपने जबरदस्त रिस्पॉन्स भी दे रहे हैं. मातृभूमि ट्रेलर से सामने आए वो 5 डायलॉग्स जो देखते ही देखते वायरल हो गए हैं-
1. ‘अरे वाह! भाषा समझते हैं, भावनाएं भी समझेंगे!’
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ सिनेमाघरों में किस तारीख को रिलीज होने के लिए तैयार है?
2. ‘शेजवान में कुछ काला है!’
3. ‘हम सैनिक हैं, हम ऐसे दिनों के लिए ही बने हैं.’
4. ‘यह तो सुना होगा, एक बिहारी सौ पर भारी!’
5. ‘मौत से क्या डरना, उसे तो आना है!’
4 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
फिल्म के इन डायलॉग्स की पॉपुलरिटी इस बात से झलकती है कि कैसे ट्रेलर ने अलग मूड और इमोशंस वाले दर्शकों से अपना गहरा कनेक्शन बना लिया है. कुछ लाइंस ह्यूमर का तड़का लिए हुए हैं, तो कुछ में साहस और बलिदान और सैनिक की हिम्मत को महसूस किया जा सकता है. ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म के डायलॉग्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. ऐसे में ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ ने 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. अब मेकर्स सलमान खान और चित्रांगदा सिंह इस दमदार कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं.






