spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दो गुटों के बीच जमकर मारपीट

नागपुर :- डीजे बजाने को लेकर एमआईडीसी के राय टाउन में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में पुलिस सिपाही और उसकी पत्नी जख्मी हो गए. पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस सिपाही वृषभ भातकुलकर राय टाउन में रहते हैं. कुछ दिन पहले उनकी बेटी का जन्मदिन था. वृषभ ने जन्मदिन मनाने के लिए डीजे लगाया था. रात 10 बजे परिसर के निवासी और सोसाइटी के सचिव अथय दास वहां आए. दास ने डीजे बंद करने को कहा. उनकी बात सुनकर वृषभ ने डीजे बंद कर दिया. 24 नवंबर को सोसायटी में रहने वाले मिलिंद अंधारे की बेटी का मेहंदी समारोह था. वहां भी डीजे बज रहा था. वृषभ ने रात 10 बजे सचिव अभय दास को फोन कर डीजे बंद कराने को कहा. इसी दौरान मोबाइल पर ही दोनों में कहासुनी हो गई. सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल शर्मा भी वहां आए. वृषभ भी पहुंचा. उसका अभय दास, अनिल शर्मा, साजन शर्मा, शरद शर्मा, अजय पाठक और उनके साथ आए लोगों से विवाद हो गया. शर्मा-दास और उनके साथियों ने वृषभ की पिटाई कर दी. बीच-बचाव करने के लिए आई उनकी पत्नी को थी जख्मी कर दिया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Popular Articles