spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मुख्याध्यापक ने नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

यवतमाल :- घाटंजी में फल और सामग्री खरीदी कर के देने का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से मुख्याध्यापक ने दुराचार करने का मामला उजागर हुआ है. मामला उजागर होने से जिले के शिक्षा क्षेत्र में खलबली मच गई है. पीडिता के पिता व्दारा शिकायत मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मुख्याध्यापक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मुख्याध्यापक की पहचान यवतमाल का चांदोरे नगर निवासी किशोर उत्तम मालवीय (43) के तौर पर हुई है. उसने अपने जान पहचान का लाभ उठाते हुए तालुका के एक ग्राम की निवासी पीडिता को फल और जरूरत की सामग्री खरीदी कराने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया. जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप शिकायत में किया है. पीडिता डर गई और उसने उजागर नहीं किया. लेकिन हाल ही में उसने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद उसके पिता ने घाटंजी पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत अनुसार स्थानीय पुलिस ने आरोपी मुख्याध्यापक के खिलाफ दुष्कर्म समेत पोक्सो कानुन की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी मुख्याध्यापक को गिरफ्तार कर लिया.

Popular Articles