– न्यूनतम वेतन की मांग
यासीन शेख, गोंदिया आमगांव :- नगर परिषद आमगांव के सफाई कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन लागू करने और बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। नगर परिषद कर्मचारी संघटना द्वारा मुख्याधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पहले ही चेतावनी दी गई थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में बताया गया कि नगर परिषद में कार्यरत करीब 35 सफाई कर्मियों को बेहद कम वेतन दिया जा रहा है, जिससे उनका जीवन-यापन करना कठिन हो गया है। कर्मचारियों ने कई बार लिखित और मौखिक रूप से अपनी मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि शासन के नियमों के अनुसार उन्हें न्यूनतम वेतन लागू किया जाए और उनके पिछले वेतन की बकाया राशि तत्काल अदा की जाए। बार-बार मांगों की अनदेखी से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इसी के चलते 30 मार्च 2026 से नगर परिषद कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई थी। मांगें पूरी न होने के कारण आज से कर्मचारियों ने आंदोलन प्रारंभ कर दिया है।
कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें न्याय देने की मांग की








