spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

वोकल फॉर लोकल

नागपूर :- स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दाणी ने शनिवार को अपने जीवन का पहला बजट पेश किया। युवाओं में काफी लोकप्रिय शिवानी दाणी विदर्भ के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में भी सक्रिय हैं। उन्होंने कई स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ चुनौतियों से निपटने के सुझाव भी दिए हैं। इसकी एक झलक शनिवार को बजट पेश करते समय भी देखने को मिली। प्रधानमंत्री Narendra Modi के वोकल फॉर लोकल मंत्र से प्रेरित होकर उन्होंने अनूठी पहल की।

1. बुनकरों का बनाया ड्रेस – नागपुर शहर को बुनकरों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में उन्होंने हथकरघा बुनकरों द्वारा तैयार किया गया परिधान धारण किया।

2. प्लास्टिक से आजादी – बजट की प्रति वह रीसायकल प्लास्टिक से तैयार विशेष पर्यावरण-अनुकूल थैली में लेकर आईं। उनका मानना है कि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प सबसे पहले जनप्रतिनिधियों को लेना चाहिए।

3. मेक इन नागपुर स्नीकर – जेन-जी में लोकप्रिय शिवानी दाणी को स्नीकर शूज़ का विशेष शौक है। उन्होंने महाराष्ट्र के पहले मेक इन महाराष्ट्र स्नीकर ब्रांड ड्रिफ्ट के स्नीकर पहनकर स्थानीय उद्योग को प्रोत्साहन देने का संदेश दिया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.