spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

400 किलो गोमांस जब्त,दो गिरफ्तार

– यशोधरा नगर में अवैध कत्लखाने पर पुलिस का छापा

नागपुर :- यशोधरा नगर थाना पुलिस ने अवैध गोवंश कत्लखाने और गोमांस की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापा मारकर करीब 400 किलो गोमांस, कटाई में इस्तेमाल होने वाले औजार और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस ने मौके से 10 जिंदा गोवंशों को भी सुरक्षित मुक्त कराया तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि योगी अरविंदनगर स्थित एक मकान में अवैध रूप से गोवंश का वध कर गोमांस की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारकर तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान करीब 400 किलो गोमांस बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये बताई गई है। मौके से पशुओं की कटाई और मांस बिक्री में उपयोग किए जाने वाले औजार तथा अन्य सामग्री भी जब्त की गई। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पास के एक बंद कमरे की तलाशी ली, जहां 10 जिंदा गोवंश मिले। सभी गोवंशों को सुरक्षित कब्जे में लेकर नियमानुसार संबंधित व्यवस्था के तहत भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने करीब 3.05 लाख रुपये से अधिक का मुद्देमाल जब्त किया है। पुलिस ने मामले में मोहम्मद अदनान हरून कुरैशी (22) और रमजान बेग रशीद बेग (23) को गिरफ्तार किया है।

Popular Articles