spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

तोंडाखैरी में 3 मेगावाट का सोलर पार्क शुरू

– 1,105 किसानों को दिन में मिलेगी बिजली

नागपुर :- कलमेश्वर तहसील के तोंडाखैरी में 3 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्रकल्प हाल ही में शुरू किया गया। यह नागपुर जिले का दूसरा सोलर पार्क है। इसके शुरू होने के साथ ही महावितरण के नागपुर ग्रामीण सर्कल में सौर ऊर्जा से संचालित परियोजनाओं की कुल क्षमता बढ़कर 7 मेगावाट हो गई है।

मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के तहत विकसित इस सोलर पार्क से कलमेश्वर के 33/11 केवी उपकेंद्र से जुड़े करीब 1,105 किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध होगी। परियोजना का उद्घाटन महावितरण नागपुर जोन के मुख्य अभियंता राजेश नाइक ने किया। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए रात में बिजली पर निर्भरता से राहत देना है। दिन में नियमित बिजली उपलब्ध होने से किसान सिंचाई के साथ खाद और अन्य कृषि कार्यों की बेहतर योजना बना सकेंगे। इस योजना के तहत नागपुर जिले की पहली 4 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना काटोल तहसील के कचारी सावंगा उपकेंद्र के पास शुरू की गई थी।

तोंडाखैरी परियोजना के जुड़ने से दोनों सोलर पार्कों की कुल क्षमता 7 मेगावाट हो गई है और इनसे करीब 2,079 किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। महावितरण अधिकारियों का कहना है कि दिन में बिजली उपलब्ध होने से किसानों को रात के समय खेतों में सिंचाई के लिए जाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

Popular Articles