spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

आदिवासी दिवस पर कला और संस्कृति का संगम

– अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद का आयोजन

नागपुर :- अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, नागपुर शहर की ओर से विश्व आदिवासी दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। गोंड राजे भक्त बुलंद शाह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नागपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाजबंधु शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति, कला और विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की पारंपरिक वेशभूषा, लोककला, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की विविधता और समृद्ध विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में नागपुर पश्चिम के विधायक विकास ठाकरे, पूर्व मंत्री सुनील केदार, पूर्व विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे, अतुल लोंढे पाटिल, नागपुर शहर के पूर्व पुलिस आयुक्त बाबासाहब कंगाले, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष नागपुर मुक्ता कोकड्डेे, नागपुर महानगरपालिका की सभापति ऋत्विका मसराम उपस्थित रहीं। इसके अलावा नगरसेवक योगेश पाचपौर, सरस्वती सलामे, सुनील हिरणवार तथा सामाजिक कार्यकर्ता नरेश बरडे ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।…

विनोद मसराम के मार्गदर्शन में आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद मसराम के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की एकता, सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर विदर्भ महासचिव अजय कुंभारे, विदर्भ सहसचिव साहिल मडावी, विदर्भ कार्याध्यक्ष शुभम आत्राम, राहुल मडावी, सौरभ पेंदाम, नयन गेडाम, प्रवीण श्रीरामे, प्रवीण कौरेती, मिलिंद कोवे और गणेश बालवंशी सहित अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular Articles