spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

– हादसे के बाद चालक फरार, श्याम बार के सामने हादसा

नागपुर :- अजनी थाना क्षेत्र के ओमकार नगर में तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 68 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उंटखाना, मेडिकल चौक, इमामवाड़ा निवासी राजेश प्रल्हादराव बहादुरे (68) के रूप में हुई है। वे आइसक्यूब बेचने का काम करते थे। 14 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:20 बजे ओमकार नगर स्थित श्याम बार के सामने सड़क पार करते समय रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच-49/सीएन-7070 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजेश बहादुरे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले निजी अस्पताल और बाद में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, दो दिनों तक चले उपचार के बावजूद 16 नवंबर को दोपहर 2:40 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के बेटे अथर्व राजेश बहादुरे (23) की शिकायत पर अजनी पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और 281 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है और आगे की जांच जारी है।

Popular Articles