spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पशु खाद्य के दाम बढ़ने से दुग्ध व्यवसाय संकट में

सेलू :- वर्धा जिले के सेलू ग्राम में दिनों दिन पशुखाद्य के दाम बढ़ते जा रहे हैं, जिससे दुग्ध व्यवसाय संकट में है। खास कर सरकी के दाम बढ़ने के कारण पशुपालकों पर बड़ा संकट निर्माण हो गया है। दूध को मिलने वाले दाम और पशुखाद्य पर होने वाले खर्च में तालमेल नहीं जुड़ने की परिस्थिति निर्माण होने का दुग्ध व्यवसायियों की ओर से बोला जा रहा है। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड बढ़ते ही पशुपालकों को दोहरे संकट का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर बेमौसम बारिश के कारण चारे की कृत्रिम किल्लत निर्माण होकर पशुखाद्य के दाम आसमान छुने लगे हैं। दूसरी ओर ठंड के कारण जानवरों में बढ़ने वाली गंभीर बीमारी के कारण पशुपालकों को उनके उपचार पर भी खर्च करना पड़ रहा है। फिलहाल ठंड बढ़ने के कारण गाय, भैंस, बछड़ों में अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमाण बढ़ गया है। पशुलपालकों को बीमार जानवरों के उपचार पर बड़े पैमाने पर खर्च करना पड़ रहा है। पशुओं के लिए लगने वाले खाद्य का खर्च पिछले कुछ माह में दोगुना हो गया है। इस के विपरीत गाय के दूध को केवल 40 से 50 रुपए प्रति लीटर तो भैंस के दूध को 60 रुपए प्रति लीटर के दाम मिल रहे हैं।

Popular Articles