spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

छायादार पेड़ की कटाई पर भड़के पर्यावरण प्रेमी

– 45 डिग्री तापमान में पेड़ पर चलायी कुल्हाड़ी, पर्यावरण प्रेमियों में तीव्र रोष

 चांदूर बाजार :- चांदूर बाजार शहर में 45 डिग्री तापमान के बीच वृंदावन कॉलोनी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े पेड़ पर कुल्हाड़ी से वार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सामने आते ही नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों में भारी आक्रोश फैल गया है।

छांव देने वाले पेड़ की कटाई पर नाराजगी जानकारी के अनुसार संबंधित व्यक्ति पानी सप्लाई व्यवसाय से जुड़ा बताया जा रहा है। वृंदावन कॉलोनी स्थित हॉस्पिटल परिसर के पास मौजूद इस पेड़ की छांव में मरीज और नागरिक अपने दोपहिया वाहन खड़े करते थे। आरोप है कि वाहनों की वजह से व्यवसायिक वाहन आने-जाने में है।

परेशानी हो रही थी, जिसके चलते पेड़ काटने का निर्णय लिया गया।

गर्मी में हरियाली खत्म होने पर चिंता : भीषण गर्मी के दौर में नागरिकों को राहत देने वाले पेड़ों की कटाई को लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने तीखी नाराजगी जताई है। नागरिकों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और घटती हरियाली के बीच इस तरह पेड़ों को नुकसान पहुंचाना गंभीर मामला है। लोगों ने प्रशासन से पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत कठोर कार्रवाई की मांग कीहरियाली पर हमले की निंदा करता हूं। शासन और सामाजिक संस्थाएं ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ’ अभियान चला रही हैं, वहीं भीषण गर्मी में पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाना मानवता के खिलाफ है। दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उनके हॉस्पिटल में आने वाले लोग सड़क पर वाहन खड़े कर देते थे, जिससे पानी के टैंकरों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। पार्किंग समस्या को लेकर कई बार चर्चा की गई थी, जिसके बाद पेड़ काटने का निर्णय लिया गया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.