नागपूर :- भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद की ओर से भारत के महान संविधान निर्माता सामाजिक न्याय के प्रवर्तक और विश्वविख्यात मानवतावादी परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को नमन करते हुवे संविधान चौक पर उनकी प्रतिमा को शहर अध्यक्ष पुरोहित कांबळे और प्रद्न्यशीला घाटे के हस्ते माल्यार्पण कर विनम्र अभिवादन किया गया|
डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर ने भारतीय लोकतंत्र की नीव को न्याय, समानता, बंधुत्व और स्वातंत्र्य के मूल्यो पर स्थापित कर एक आधुनिक, प्रगतिशील और समतामूलक राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त किया. उनका जीवन संघर्ष, विचारधारा और कार्य आज भी करोडों भारतीयों को प्रेरणा, दिशा और साहस प्रदान करते है और सदा करते रहेंगे। भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद डॉ. आंबेडकर के आदर्शो से प्रेरित होकर समाज मे पारदर्शिता, न्याय और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की स्थापना के लिये निरन्तर कार्यरत है और रहेगी।

डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा दिखाया मार्ग -शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो -समाज के लिये सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस अवसर पर परिषद देशवासीयोंसे अपील की है की वे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर समाज मे समानता, भ्रातृत्व और सत्यनिष्ठा के मूल्यों को सुदृढ करे। ऐसा प्रतिपादन मा. किशोर कान्हेरे उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र काँग्रेस कमिटी, परिषद के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रंगारी, कार्याध्यक्ष अरविंद ढेंगरे ने किये। सुरेश गेडाम, विदर्भ अध्यक्ष प्रमुखता मौजूद थे।
इस अवसर पर आयोजक नागपूर शहर अध्यक्ष सर्वश्री पुरोहित कांबळे, महिला शहर अध्यक्ष प्रद्या शीला घाटे, अनिकेत रंगारी, किशोर चौवंडे, प्रभुदास तायवाडे, प्रभाकर गोस्वामी, संदीप शोभणे, विजय पाटील, मिलिंद कांबळे, विनोद गो. शेंडे, सुरेश खोब्रागडे, संजय पाटील, सुशांत मुन, विनोद शेंडे, राजू मुन, महेश बरके, शिशिर पाटील, चंद्रकांत भोयर, सुरेश गजभिये, धनराज भांबोर्डे, विजय शेंडे, संजय जीवने, द्यानेश्वर नाडेकर, शैलेन्द्र मेश्राम, राधेश्याम राजपूत, बंडू मडके, मनोज करेल और बडी संख्या मे कार्यकर्ता गन मौजूद थे।




